रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का बहनों को तोहफा, 2 दिन मिलेगी फ्री बस सर्विस

Raksha Bandhan 2025: बुधवार को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है।
Free Travel in Haryana Roadways: हर साल रक्षाबंधन के त्योहार पर हरियाणा सरकार पुरे राज्य में महिलाओं को खास तोहफा देती है। इस साल भी हरियाणा की सैनी सरकार ने महिलाओं को ये तोहफा दिया है। हरियाणा में 9 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर महिलाएं हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त में सफर कर सकेंगी।
जानकारी के लिए बता दें कि महिलाओं को इस सुविधा का लाभ एक दिन पहले यानी 8 अगस्त को भी मिलेगा। उनके साथ 15 साल तक का बच्चा भी मुफ्त में सफर कर सकेगा। बुधवार को चंडीगढ़ में परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन के दिन सभी आयु वर्ग की महिलाओं को उनके बच्चों के साथ राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है, ताकि महिलाएं, बहनें व बच्चे रक्षाबंधन के पर्व पर आवागमन कर सकें।