4 बार अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाले महान अंतरिक्ष यात्री जिम लवेल का निधन, माने जाते हैं NASA के सबसे बहादुर एस्ट्रोनॉट

Jim Lovell Dies: NASA के अंतरिक्ष यात्री जिम लॉवेल का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने 1970 अपोलो मिशन का नेतृत्व किया था। नासा की प्रेस रीलीज के मुताबिक उनकी मौत इलिनोइस के लेक फॉरेस्ट में हुई लेकिन अभी उनकी मृत्यु का असली कारण सामने नहीं आ पाया है।
NASA Astronaut Dies: जिम लॉवेल अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले बहुत ही खास व्यक्ति थे। उन्होंने कुल 4 बार अंतरिक्ष की यात्रा की और 715 घंटों से ज्यादा का समय स्पेस में बिताया। अपोलो 13 से पहले 3 और मिशनों में उड़ान भरी थी जो जेमिनी 7, जेमिनी 12 और अपोलो 8 थे। Apollo 8 मिशन में वह चंद्रमा के चारों ओर घूमे थे जिससे चांद को 2 बार करीब से देखने वाले वह पहले व्यक्ति थे।
चांद के पार गए, दिखाई धरती की तस्वीर
अपोलो 8 मिशन के दौरान, लवेल अपने दो अन्य साथी के साथ अंतरिक्ष में 25,000 मील/घंटे की रफ्तार से चंद्रमा के पार गए। वहां से उन्होंने पृथ्वी का अद्भुत दृश्य देखा, जिसे ‘अर्थराइज’ कहा गया। उन्होंने दुनियाभर के लोगों को ये दिखाया कि पृथ्वी कितनी सुंदर है। 1969 में, नासा ने नील आर्मस्ट्रांग और बज एल्ड्रिन को चंद्रमा पर भेजा, जो तब तक का सबसे बड़ा इंसानी मिशन था।
टैंक फटने के बाद क्या हुआ?
अपोलो 13 मिशन के दौरान जिम लॉवेल अपने साथी जॉन स्विगर्ट जूनियर और फ्रेड हेज जूनियर के साथ धरती से जब 2 लाख मील दूर थे तब उनके यान का ऑक्सीजन टैंक फट गया था। ऑक्सीजन टैंक फटने के बाद उन्होंने मिशन कंट्रोल से कहा, ह्यूस्टन हमारे सामने बड़ी समस्या आ गई है। इसके बाद बिना चांद पर उतरे ही उन्हें वापस लौटना पड़ा था। उनका चंद्रमा पर जाने का अभियान रद्द हो गया था इसलिए उन्हें धरती पर आने के लिए अपने यान के इंजन को चंद्रमा के दूसरी तरफ से वापस घुमाना पड़ा। मुश्किलों से भरे सफर के बाद 3 दिन बाद प्रशांत महासागर में सुरक्षित उतर गए।
अपोलो 13: फेल होकर भी सफल कैसे?
इस मिशने को अपोलो प्रोग्राम की सफल विफलता के तौर पर देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सब कुछ खराब होने के बाद भी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित वापस आ गए थे। इस घटना की कहानी पर रॉन हॉवर्ड ने Apollo 13 नाम की एक फिल्म भी बनाई थी। जिम लॉवेल के परिवार ने बयान जारी कर के उनके मृत्यु की खबर दी।
क्या करते थे जिम लॉवेल?
परिवार ने इस दुखद घटना की सूचना दी और कहा, हमारे प्यारे पिता, USN Captain ए जिम लॉवेल, नौसेना पायलट, अधिकारी, अंतरिक्ष यात्री, नेता और खोजकर्ता के निधन से हमें बहुत दुख पहुंचा है। उनके परिवार ने गुजारिश की थी कि इस दुख की घड़ी में उन्हें अकेला छोड़ दिया जाए।
NASA ने क्या बयान दिया?
नासा के कार्यवाहक प्रशासक सीन डफी ने Jim Lovell की सराहना करते हुए कहा, मुश्किल समय में भी उनके शांत रहने की प्रतिभा कमाल की थी जिस कारण उनके साथियों को सुरक्षित धरती पर वापस लाने में मदद मिली।